Bhai Dooj 2025: भाई की सलामती के लिए बहनें जरूर करें ये काम, जानें ‘भाई दूज’ पर तिलक करने की सही विधि

Bhai Dooj 2025: कार्तिक शुक्ल द्वितीय को भाईदूज का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। ये पर्व भाई-बहन के प्रेम को दर्शाता है। इस वर्ष भाई दूज (Bhai Dooj ) गुरुवार को (23 अक्टूबर, 2025 ) मनाया जाएगा। रक्षा बंधन की तरह यह त्योहार भी भाई-बहन के प्रति एक-दूसरे के स्नेह को अभिव्यक्त करता है। भाई दूज पर बहन भाई का टीका करती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। ये प्रथा सदियों पुरानी है। हिंदू धर्म के अनुसार, भाईदूज के दिन बहनें पूजा करती हैं, कथा कर व्रत रखती हैं और भाई को तिलक करती हैं। ऐसी धार्मिक आस्था है कि इस दिन बहन के घर भोजन करने से भाई की उम्र बढ़ती है। इससे उसके जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। भाई दूज को भैयादूज, भाऊ बीज और भातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है।
भाई की सलामती के लिए जरूर करें ये काम।। Bhai Dooj 2025
भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई को भेंट के रूप में नारियल जरूर दें। माना जाता है कि भाई दूज के दिन भाई को तिलक लगाकर नारियल देने से उनकी उम्र लंबी होगी और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। साथ ही भाई-बहन के बीच प्रेम हमेशा बना रहता है।
जानें शुभ मुहूर्त।। Bhai Dooj 2025
भाई दूज का शुभ मुहूर्त (Bhai Dooj 2025 Shubh Muhurat) दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक रहेगा। दरअसल, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शरुआत 22 अक्टूबर को रात 8 बजकर 16 मिनट पर हो रही है। इसका समापन 23 अक्टूबर को रात 10 बजकर 46 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर भाई दूज 23 अक्टूबर यानी दिन गुरुवार को मनाया जाएगा।
तिलक करने की सही विधि।। Bhai Dooj 2025
पहले बहनें चौकी बिछाकर अपने भाई को बिठाएं और फिर भाई के माथे पर तिलक लगाएं। इसके बाद भाई के हाथ में कलावा बांधकर उन्हें मीठाई खिलाएं। इससे उसके जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।