टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

फिर शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’, चंपत राय ने की राहुल गांधी की ‘तारीफ’

नई दिल्ली. जहां आज कांग्रेस (Congress) की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित मवीकलां में रात्रि विश्राम के बाद आज यानी बुधवार सुबह 6 बजे पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में फिर शुरू हुई। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी इस यात्रा में हिस्सा लिया है।

वहीं राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की अब जी भर के तारीफ की है। इस बाबत उन्होंने कहा है कि, ” एक नौजवान (कांग्रेस सांसद राहुल गांधी) इस ठंड में देश में पैदल चल रहा है, ये प्रशंसनीय है। एक 50 साल का नौजवान देश को समझ रहा और 3,000 किमी पैदल चल रहा है तो हम इसकी जरुर ही प्रशंसा ही करेंगे।मैं तो कहता हूं कि आप सबको भी हिंदुस्तान की पदयात्रा करके भारत का अध्ययन करना चाहिए।”

महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सुबह दिल्ली से मवीकलां पहुंचे और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक यात्रा छह बजे से एक बार फिर शुरू की गई। हालांकि, प्रियंका सुबह यात्रा में शामिल नहीं हुईं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उनके अपराह्न 12 बजे के बाद यात्रा में शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बीते मंगलवार दोपहर बाद गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई थी। यह यात्रा बागपत से शामली होते हुए कल यानी गुरूवार को हरियाणा की ओर रवाना हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button