मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता ने लगाए हरियाणवी ठुमका, नया म्यूजिक वीडियो ‘बलम पिचकारी’ हो रहा वायरल

मुंबई: हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता महारा को हरियाणवी ठुमका लगाते हुए देखा जा रहा है। इनका नया म्यूजिक वीडियो ‘बलम पिचकारी’ वायरल हो रहा है, जो कि हरियाणवी सॉन्ग है। श्वेता महारा का म्यूजिक वीडियो ‘बलम पिचकारी’ के वीडियो को टी-सीरीज हरियाणवी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस दामण पहनकर होली पार्टी में भांग पीकर जमकर ठुमका लगा रही हैं। इनके वीडियो को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि श्वेता महारा हरियाणवी स्टाइल में नजर आ रही हैं। वो इस लिवाज में जच रहे हैं और जोरदार ठुमके लगा रही हैं। साथ ही रंग और गुलाल उड़ा रही हैं। इसमें वो काफी जच रही हैं। इसे काफी पसंद किया जा रहा है। गाने के वीडियो को खबर लिखे जाने तक 27 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और सात हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। भोजपुरी में अभी तक जैसा श्वेता महारा का अंदाज देखा गया है। इस हरियाणवी गाने में उनका बड़ा ही दिलचस्प अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। इससे पहले उनका ये लुक नहीं देखने के लिए मिला था। इस होली उनका ये गाना धमाल मचा रहा है और लोगों के लिए होली खास बन गई है।

गाना ‘बलम पिचकारी’ के मेकिंग वीडियो की बात की जाए तो इसे तरुण पंचाल और माही पंचाल ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है। इस म्यूजिक वीडियो को विजय वर्मा और श्वेता महारा पर फिल्माया गया है। इसके लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य और खलीफा ने लिखा है। म्यूजिक प्रीतम चक्रवर्ती, टीआर म्यूजिक ने दिया है। वीडियो काका फिल्म्स का है। प्रोजेक्ट नरेश काका है। कोरियोग्राफी मनीष का है। बता दें कि श्वेता इन दिनों अपने भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज से धमाल मचा रही हैं। एक के बाद एक उनके कई होली सॉन्ग्स रिलीज हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button