झारखण्ड

1 अप्रैल से रोज चलेगी भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया नया रूट और शेड्यूल

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला और झारसुगुड़ा मार्ग से गुजरने वाली ट्रेन नंबर 18403/18404 भुवनेश्वर–धनबाद–भुवनेश्वर एक्सप्रेस अब 1 अप्रैल से प्रतिदिन चलेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के डिप्टी चीफ ऑपरेशंस मैनेजर श्रीनिवास सामंत ने रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद नई अधिसूचना जारी कर दी है।

भुवनेश्वर से धनबाद एक्सप्रेस का रोजाना परिचालन
ट्रेन नंबर 18403 भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस 1 अप्रैल से भुवनेश्वर स्टेशन से रात 8:25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन झारसुगुड़ा स्टेशन पर दूसरे दिन सुबह 2:10 बजे, राउरकेला में सुबह 3:45 बजे और धनबाद स्टेशन पर सुबह 11 बजे पहुंचेगी।

धनबाद से भुवनेश्वर एक्सप्रेस भी प्रतिदिन चलेगी
ट्रेन नंबर 18404 धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस 2 अप्रैल से प्रतिदिन धनबाद स्टेशन से शाम 4:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन राउरकेला स्टेशन रात 11:15 बजे, झारसुगुड़ा स्टेशन अगले दिन सुबह 1:15 बजे और भुवनेश्वर स्टेशन सुबह 8:15 बजे पहुंचेगी।

किराए में राहत और स्पेशल टैग हटना
पहले यह ट्रेन भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल (02832/02831) के रूप में चल रही थी। अब स्पेशल टैग हटने से यात्रियों को लगभग 25 प्रतिशत तक किराए में राहत मिलेगी।

प्रमुख ठहराव वाले स्टेशन
भुवनेश्वर, कटक, ढेंकनाल, तालचेर रोड, अंगुल, केरेजांगा, रायराखोल, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा, राउरकेला, नुवागांव, हटिया, रांची, मुरी, कोटशिला, बोकारो स्टील सिटी, राजबेरा, चंद्रपुरा और धनबाद।

Related Articles

Back to top button