उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़लखनऊ

लखनऊ में बड़ा हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां शॉर्ट सर्किट की वजह से एक घर में रखे दो सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे कुल 9 लोग घायल हो गए। उन्हें ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।

मौके पर पुलिस बल और फायर ब्रिगेड मौजूद है, आग को बुझा लिया गया है। बताया जा रहा है कि पांचों मृतक एक ही परिवार के हैं। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि एक कमरे की दीवार उड़ गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

मृतकों के नाम
01- मुशीर पुत्र पुत्तू उम्र करीब 50 वर्ष निवासी हाता हजरत साहब कस्बा काकोरी थाना काकोरी
02- हुस्न बानो पत्नी मुशीर उम्र करीब 45 वर्ष
03- रइया पुत्री बबलू उम्र करीब 07 वर्ष
04- उमा पुत्री अजमद उम्र करीब 04 वर्ष
05- हिना पुत्री अजमद उम्र करीब 02 वर्ष

घायलों के नाम
01- ईशा पुत्री मुशीर उम्र करीब 17 वर्ष
02- लकब पुत्री मुशीर उम्र करीब 21 वर्ष
03- मुशीर के बहनोई अजमद उम्र करीब 34 वर्ष
04-अनम पुत्री बबलू(मुशीर के भाई) उम्र करीब 18 वर्ष

Related Articles

Back to top button