झारखण्डराज्य

झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, JJMP संगठन का नक्सली गिरफ्तार, 5 राइफल की गईं जब्त

रांची: झारखंड के गढ़वा जिले में बीते रविवार को प्रतिबंधित संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से 5 राइफल जब्त की गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि नक्सली की पहचान मनोज राम के रूप में की गई है और वह 17 दिसंबर को पुलिस और जेजेएमपी के नक्सलियों के बीच हुई गोलीबारी में शामिल था। उन्होंने बताया कि उक्त घटना में एक थाना प्रभारी घायल हो गये थे।

गढ़वा के पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय ने बताया कि मनोज राम को रंका पुलिस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से एक इंसास राइफल और चार देसी राइफल के अलावा कारतूस जब्त किए गए।

Related Articles

Back to top button