
उत्तर प्रदेशराज्य
उत्तर प्रदेश में ईंधन कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 33 LPG वितरकों के खिलाफ FIR दर्ज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी और अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए 12 मार्च से अब तक कुल 17,581 छापेमारी और निरीक्षण किए गए हैं।
एलपीजी वितरकों और अन्य मामलों में कार्रवाई
इस दौरान 33 एलपीजी वितरकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा अन्य मामलों में 189 एफआईआर दर्ज कर 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 224 लोगों के खिलाफ अभियोजन की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
ईंधन की आपूर्ति और स्टॉक स्थिति
सरकार ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति फिलहाल पूरी तरह सामान्य है। राज्य में 12,888 पेट्रोल पंप संचालित हैं। 27 से 29 मार्च के बीच हजारों किलोलीटर ईंधन की बिक्री हुई। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 91 हजार किलोलीटर पेट्रोल और 1.15 लाख किलोलीटर डीजल का स्टॉक उपलब्ध है।



