उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

Big Breaking: शर्मसार हुई इंसानियत, अस्पताल में कुत्तों ने नोंच डाला महिला का शव!

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आज इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी। इस घटना ने राजधानी लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के प्रशासन की संवेदनशीलता को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। हुआ यूं कि अस्पताल की मच्र्युरी में कुत्तों ने एक महिला के शव को नोच डाला।Big Breaking: शर्मसार हुई इंसानियत, अस्पताल में कुत्तों ने नोंच डाला महिला का शव!

शव के चेहरे का एक हिस्सा भी कुत्ते खा गएए जिसके कारण उसकी आंखें भी गायब हो गई है। इस पूरी घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अधिकारियों की आंख खुली और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की गयी। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में डॉक्टर्स व कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

डेरा समर्थकों का माहतांडव: 661 ट्रेनें हुई प्रभावित, कई सड़कें भी बंंद…..

यहां एक महिला के शव को कुत्ते नोच रहे थेए लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। तीमारदारों ने जब यह नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गईए सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई की। चिनहट थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर की रहने वाली 40 वर्षीय पुष्पा तिवारी ;40द्ध नाम की महिला ने बीती रात घरेलू विवाद के कारण घर में कीटनाशक पी लिया था।

इसके बाद उसे परिवार के लोगों ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। मौत के बाद महिला को पोस्टमाट्र्म हॉउस में रखवा दिया था। देर रात पोस्टमाट्र्म हॉउस का चैनल बंद कर दिया गया था। वहां पर लोहे के चैनल का कुछ हिस्सा खुला था इसी के रास्ते से कुत्तों ने प्रवेश किया।

कुत्तों ने मृत महिला के मुंह को नोच कर खा लिया। खून से लथपथ महिला के शव को कुत्तों ने खूब घसीटा। कुत्तों के खून से सने पैरों के निशान फर्श पर देख वहां परिवार के लोगों हैरत में पड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो प्रिंसिपल सिकरेटरी प्रशांत त्रिवेदी ने अस्पताल के सुपरवाइजर व गार्ड को बर्खास्त करते हुए इस संबंध में दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

Related Articles

Back to top button