सुकमा में बड़ा एनकाउंटर! मुठभेड़ में 3 माओवादी ढेर, हथियार बरामद

Sukma Encounter News: गोलापल्ली थाना क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी इलाके में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन माओवादियों को मार गिराया। मुठभेड़ स्थल से हथियार भी बरामद किए गए हैं। माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुकमा जिले की डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) टीम ने गुरुवार सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। अभियान के दौरान सुबह से ही सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही।
खबरों के मुताबिक, मुठभेड़ स्थल से हथियार बरामद हुए हैं, हालांकि मारे गए माओवादियों की पहचान और जब्त सामग्री का पूरा विवरण ऑपरेशन समाप्त होने के बाद साझा किया जाएगा। इस पूरे अभियान की निगरानी स्वयं सुकमा एसपी किरण चव्हाण कर रहे हैं। इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले दो वर्षों में माओवादियों को भारी नुकसान हुआ है और शीर्ष नक्सली नेताओं समेत 500 से अधिक माओवादी मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं।
खबर अपडेट की जा रही है…



