झारखण्ड

देवघर पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसपी सौरभ ने 16 अधिकारियों का किया तबादला, कई थाना प्रभारियों की बदली जिम्मेदारी

देवघर। झारखंड के देवघर जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है। एसपी सौरभ ने व्यापक फेरबदल करते हुए कुल 16 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस बदलाव में कई थाना प्रभारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है, जिससे जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की कोशिश मानी जा रही है।

तत्काल योगदान देने का निर्देश

एसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें। प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह फेरबदल महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

जारी सूची के अनुसार, एसआई सालो हेम्ब्रम को पालोजोरी से मोहनपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। एसआई प्रशांत कुमार को एसपी कार्यालय की वन विधि शाखा से देवीपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसआई संदीप कुमार को जिला नियंत्रण कक्ष से सारवां थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि एसआई विपिन कुमार को अपराध विश्लेषण एवं नियंत्रण विंग से चितरा थाना भेजा गया है।

एसआई मनोरंजन महतो को अनुसंधान विंग से बुढ़ई थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं एसआई मोतीराम देवगम को कुंडा थाना से पथरड्डा ओपी प्रभारी बनाया गया है।

एसआई संजय कुमार को यातायात शाखा से पालोजोरी थाना प्रभारी, जबकि एसआई दिलीप मुंडा को नगर थाना से यातायात थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

एसआई संदीप कृष्णा को देवीपुर थाना प्रभारी से तकनीकी कोषांग भेजा गया है। एसआई कौशल कुमार सिंह को सारवां थाना से जिला नियंत्रण कक्ष का प्रभारी बनाया गया है।

एसआई विकास पासवान और एसआई रुपेश कुमार महतो को चितरा और बुढ़ई थाना से नगर थाना, देवघर में पदस्थापित किया गया है।

एसआई सामू बांडो को पथरड्डा ओपी से कुंडा थाना भेजा गया है, जबकि एसआई प्रियरंजन कुमार को मोहनपुर से बाबा मंदिर थाना का प्रभार दिया गया है।

एसआई प्रफुल्य मांझी को विधि शाखा में ही प्रभारी बनाया गया है। वहीं एएसआई फैयाज अहमद खां को नगर थाना से पुलिस केंद्र, देवघर स्थानांतरित किया गया है।

कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की कवायद

इस बड़े स्तर पर किए गए तबादले को जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सक्रिय बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अधिकारियों के नई जिम्मेदारियां संभालने के बाद पुलिसिंग में तेजी और बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button