पंजाबराजनीतिराज्य

धुरी से भगवंत मान को बड़ी जीत, कांग्रेसी उम्मीदवार दलवीर सिंह गोल्डी को 45000 सेज्यादा वोटों से हराया

चंडीगढ़: पंजाब में इस बार भगवंत मान का सीएम बनना तय हो गया है। राज्य में आम आदमी पार्टी बड़े बहुमत से चुनाव जीतने वाली है। वहीं भगवंत मान ने भी अपनी धुरी विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है। उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी 45000 वोटों से चुनाव हार गए हैं। भगवंत माने के घर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमा हुए हैं और जश्न मनाया जा रहा है। भगवंत मान के घर पर सुबह ही मिठाई बन गई थी।

तमाम एग्जिट पोल में बताया गया था कि आम आदमी पार्टी इस बार पंजाब में सरकार बना सकती है। AAP ने भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया था। वह शुरुआती रुझान से ही बढ़त बनाए हुए थे।

बता दें, भगवंत मान इस समय आम आदमी पार्टी के सांसद हैं। वह दूसरी बार लोकसभा पहुंचे हैं। वह संगरूर सीट से सांसद हैं। धुरी विधानसभा सीट इसी क्षेत्र में आती है। इस विधानसभा सीट में 74 गांव हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों की बात करें तो यहां कुल 1,38,461 मतदाता हैं। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि विधानसभा क्षेत्र बहुत बड़ा नहीं है।

Related Articles

Back to top button