मनोरंजन
Bigg Boss एक्स कंटेस्टेंट बेनाफ्शा ने बोला सबसे बड़ा झूठ, जानकर हैरान रह जाएंगे
![Bigg Boss एक्स कंटेस्टेंट बेनाफ्शा ने बोला सबसे बड़ा झूठ, जानकर हैरान रह जाएंगे](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/01/6d19cddfca15ded7caaa4edfa63bd29c.jpg)
बिग बॉस सीजन 11 में प्रियांक से बढ़ती नजदीकियों की वजह से चर्चा का विषय रही बेनाफ्शा ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बड़ा खुलासा किया है। बेनाफ्शा शो के दौरान वरुण सूद को लेकर अपने रिश्ते की हमेशा बात करती दिखीं लेकिन सोशल मीडिया पर लाइव चैट के दौरान उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में ऐसी बात बोल दी जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।
बेनाफ्शा ने लाइव चैट के दौरान वरुण और अपने रिश्ते को लेकर हैरान करने वाली बात कह डाली। बेनाफ्शा ने कहा – ‘वह कभी भी वरुण के साथ रिलेशनशिप में नहीं रही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो शो में जाने से पहले भी उनके साथ रिलेशनशिप में नहीं थी।’
दिलचस्प बात यह है कि शो से आउट होते ही वह वरुण से मिलने गई थीं और उनके साथ तस्वीर सोशल इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। आपको बता दें बिग बॉस में वह कई बार प्रियांक से यह कहते हुए दिखाई दी थी कि वह वरुण के साथ रिलेशनशिप में हैं।
हालांकि शो के दौरान उनकी प्रियांक से बढ़ती नजदीकी लोगों की आंखों में खटकने लगी थी लेकिन शो से बाहर निकलते ही उन्होंने प्रियांक को अपना भाई जैसा बताया था। बिग बॉस में प्रियांक, बेनाफ्शा, सपना चौधरी, लव त्यागी और हिना खान की दोस्ती काफी फेमस थी। शो से आउट होने के बाद बेनाफ्शा हिना के बारे में बात करने से कतराते हुए दिखाई दी थीं।