![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/09/636014059807184458..jpg)
![BJP कार्यकारिणी की बैठक खत्म, पीयूष बोले- भ्रष्टाचार मुक्त भारत का लिया संकल्प](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/09/636014059807184458..jpg)
ट्रंप का फूटा गुस्सा उत्तर कोरिया और वेनेजुएला पर लगाया बैन
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि बैठक में भारत के निर्माण के बारे में विस्तार से चर्चा की गईं। साथ ही भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद और सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाली बुराईयों से मुक्ति का प्रण लिया गया।
बैठक में केरल और पश्चिम बंगाल में हो रही राजनीतिक हिंसाओं की निंदा की गई। उन्होंने कहा कि हिंसा से बीजेपी का कोई भी कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। बीजेपी का कार्यकर्ता शांति और लोकतंत्र में विश्वास करता है। भारत में वंशवाद को अनिवार्य बताने वाले राहुल गांधी की अमित शाह ने निंदा की और कहा कि भारतीय राजनीति सुशासन में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि देश में राजनीति ऐसी हो जो लोगों की आकांशाओं को पूरा करे और ऐसी नीति पर बीजेपी विश्वास करती है।
इस बैठक को मिशन 2019 और राज्यों में होने वाले अगामी विधानसभा चुनाव के लिए अहम माना जा रहा है। सोमवार को दूसरे दिन की बैठक में कोर ग्रुप के नेताओं के अलावा भाजपा के सभी 1400 विधायक, 337 सांसद और पार्षद शामिल हुए। इसके अलावा बैठक में 2000 से अधिक प्रतिनिधि भी शरीक हुए।