उत्तर प्रदेशराज्य

BJP नेता गुड्डू पंडित का खंगाला जा रहा आपराधिक इतिहास

default (3)बुलन्दशहर: जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे बुलन्दशहर विधानसभा के दावेदार भी टिकट लेने के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं।

टिकट की लम्बी कतारों में अभी तक भाजपा के पूर्व विधायक विरेन्द्र सिंह सिरोही, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतू ठाकुर, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह, जनक्रान्ति पार्टी से पूर्व प्रत्याशी संजीव रामा, सुनील रामा, सहाब सिंह सिरोही व प्रोफैसर अजय गोयल प्रमुख दावेदारों में से एक हैं परन्तु जैसे ही निर्दलीय विधायक गुड्डू पंडित का नाम सामने आया तो भाजपा के कार्यकर्त्ताओं में बेचैनी बढ़ गई।

जहां भाजपा के कुछ कार्यकर्त्ता गुड्डू पंडित को टिकट दिलाने के लिए भाजपा के कद्दावर नेता व संघ के पदाधिकारियों के पास गणेश वंदना कर रहे हैं। तो वहीं भाजपा के कुछ नेता गुड्डू पंडित का क्राइम इतिहास खंगाल कर उसे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमित शाह के पास भेजने में लगे हुए हैं।

विशेष सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि बुलन्दशहर विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक विरेन्द्र सिंह सिरोही व भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा के बीच ही कांटे का मुकाबला होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button