ज्ञान भंडार

BJP ने की तीन रैली, INLD की रैली में पंजाब के DEPUTY CM ने दिया अटपटा बयान

दस्तक टाइम्स/एजेंसी-हरियाणा : sbadal02_1446375235पानीपत। हरियाणा में रविवार को चार बड़ी रैलियाें का आयोजन किया गया, इनमें यमुनानगर, हिसार और फरीदाबाद में तीन रैलियां भाजपा ने सरकार का एक साल पूरा होने की खुशी में की थी। चौथी रैली चौधरी देवी लाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रोहतक में इनेलो और इनसो ने की, जहां पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने अपने भाषण में ऐसा कुछ कहा, जिससे पड़ोसी राज्य पंजाब की राजनीति में बवाल खड़ा हो सकता है।
 
बता दें कि रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माने जाने वाले रोहतक में जहां इनेलो ने जननायक देवीलाल सम्मान दिवस रैली का आयोजन किया, वहीं इनेलो के गढ़ में भाजपा ने भी रैली की, जिसमें प्रदेश के वित्तमंत्री और केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने रैली को संबोधित किया। इसके अलावा भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने यमुनानगर में हरियाणा दिवस पर एक रैली को संबोधित किया, जो पिछले चुनाव के वक्त इनेलो का गढ़ माना जाता था। 
अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है इनेलो
गौरतलब है कि इनेलो के इस समय सबसे बड़े नेता ओपी चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला शिक्षक भर्ती घोटाले में जेल की सजा काट रहे हैं। ऐसे में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही इंडियन नेशनल लोकदल और इसी पार्टी से संबद्ध इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ने ताऊ देवीलाल की 102वीं जयंती के उपलक्ष्य में रोहतक में सम्मान रैली का आयोजन किया। माना जा रहा था कि इनेलो की सम्मान दिवस रैली में देश के कई दिग्गज नेता शिरकत करेंगे, जिनमें समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार, आरपीआई नेता रामदास अठावले को न्यौता भेजा गया था, वहीं पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल का भी नाम शामिल था। बावजूद इसके रैली में पहली लाइन का कोई नेता नहीं आया।
  
क्या कहा सुखबीर बादल ने
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की बजाय रैली में शामिल उनके बेटे एवं उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल और शिरामणि अकाली दल सिर्फ नाम से दो पार्टियां हैं, लेकिन असल में एह ही पार्टी है। दोनों की नीतियां एक ही जैसी हैं। इस दौरान सुखबीर ने कहा कि पिछले 11 साल में हरियाणा में सरकार नाम की चीज ही नहीं है। अब सोचने वाली बात है कि 11 में से एक साल हरियाणा में भाजपा की सरकार को भी हो चला है और पंजाब में भाजपा के साथ गठबंधन के आधार पर शिरोमणि अकाली दल की सरकार चल रही है। वहां आए दिन दोनों पार्टियों का नेतृत्व विवादों में रहता है कि 2017 में लड़े जाने वाले विधानसभा चुनाव में दोनों का गठबंधन नहीं रहेगा। ऐसे में आज सुखबीर बादल ने जो कहा, यह अपने आप में पंजाब की राजनीति में खलबली मचा सकता है।
 
 और कहां-कहां हुई रैलियां
इसके अलावा यमुनानगर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने रैली को संबोधित किया, वहीं हिसार में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु और केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने तो फरीदाबाद के सेक्टर-16 में बीजेपी की तीसरी रैली में मनोहर सरकार के कई मंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री ने शिरकत की। इस मौके पर सभी मंत्री पूर्व की हुड्डा सरकार पर निशाना साधते और अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते नजर आए. इस मौके पर कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने अपने लिखे गीत को गाकर सुनाया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, कृषि मंत्री ओपी धनखड़, राव नरवीर तथा विक्रम ठेकेदार के अलावा मुख्य संसदीय सचिव सीमा तिरखा व फरीदाबाद के विधायक मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button