टॉप न्यूज़राजनीति

भाजपा ने दो प्रदेश अध्यक्षों के साथ-साथ कई राज्यों के प्रभारी बदले

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय महासचिव राधामोहन दास अग्रवाल को राजस्थान के लिए पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया। पूर्व लोकसभा सदस्य हरीश द्विवेदी को असम के लिए पार्टी का प्रभारी बनाया गया। इसके पहले गुरुवार की रात में बिहार और राजस्थान में नए अध्यक्ष मनोनीत कर दिए। बताया जा रहा है कि पहले गुरुवार की देर रात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर भाजपा के मुख्यालय प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह इन बिहार और राजस्थान में नए अध्यक्षों के नाम का मनोनयन पत्र जारी कर दिया। इसके बाद शुक्रवार की सुबह कई नए प्रभारियों की घोषणा की गयी है।

पार्टी ने एक बयान में कहा कि उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन और पूर्व सांसद राजदीप रॉय को क्रमश: तमिलनाडु और त्रिपुरा का प्रभारी नियुक्त किया है। मेनन को फिर से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष विजया रहाटकर राजस्थान में और सुधाकर रेड्डी तमिलनाडु में संगठनात्मक मामलों के सह-प्रभारी होंगे।

रात में बदले गए दो प्रदेश अध्यक्ष
इसके पहले भाजपा ने बिहार और राजस्थान में नए अध्यक्ष मनोनीत करने की जानकारी मीडिया में तब आ गयी जब गुरुवार की देर रात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर भाजपा के मुख्यालय प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह इन दोनों प्रदेशों के नए अध्यक्षों के नाम का मनोनयन पत्र जारी कर दिया।

बिहार सरकार में मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जगह नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही राजस्थान में बदलाव करते हुए राज्यसभा सांसद मदन राठौर को सीपी जोशी के स्थान पर राजस्थान इकाई का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

बिहार में भाजपा विधान पार्षद (एमएलसी) व राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डा. दिलीप जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर आगामी चुनावी तैयारी करने के लिए कहा गया है। वैश्य जाति में कलवाड़ समुदाय से आने वाले दिलीप जायसवाल पूर्व में पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा घांची समाज से आने वाले राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ पहले वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में राज्य विधान सभा के उप मुख्य सचेतक रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button