टॉप न्यूज़राजनीति

आगामी तीन चरणों के 163 सीटों पर चुनाव के लिए भाजपा ने प्रचार में उतारे बड़े दिग्गज

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बाकी बचे तीन चरणों की 163 सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा ने कई केंद्रीय मंत्रियों और दिग्गजों को सियासी रण में उतार दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आगामी चरणों में होने वाले चुनाव में भाजपा को करीब एक दर्जन से ज्यादा सीटों पर विपक्ष से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र की उत्तर मध्य मुंबई, ओडिशा की कटक व केंद्रपाड़ा, बंगाल की मेदिनीपुर, उत्तर प्रदेश की रायबरेली व आजमगढ़ के लिए भाजपा खास तैयारी कर रही है। भाजपा के कई राज्यों के चुनावी प्रबंधन के माहिर नेता भी इन क्षेत्रों में पहुंच कर मोर्चा संभाल चुके हैं और सामाजिक व राजनीतिक समीकरणों को ठीक करने में जुटे हैं।

चुनौती से निपटने के लिए भाजपा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत ब्रजमोहन अग्रवाल, हेमंत बिस्व सरमा, मोहन यादव, भजनलाल शर्मा, शिवराज सिंह चौहान जैसे प्रमुख नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि बिरला मुंबई और कुछ सीटों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, जबकि सरमा दिल्ली व पश्चिम बंगाल पर काम कर रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह को बंगाल के साथ दिल्ली और हरियाणा में ले जाने की तैयारी है।

मोहन यादव यूपी में और ब्रजमोहन ओडिशा में सक्रिय हैं। कुछ और नेताओं को सीटों के लगातार आ रहे आकलन अनुसार उतारा जा रहा है। कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती भाजपा महाराष्ट्र की उत्तर मध्य मुंबई, ओडिशा की कटक व केंद्रपाड़ा, बंगाल की मेदिनीपुर, उत्तर प्रदेश की रायबरेली व आजमगढ़ के लिए भाजपा खास तैयारी कर रही है। भाजपा के कई राज्यों के चुनावी प्रबंधन के माहिर नेता भी इन क्षेत्रों में पहुंच कर मोर्चा संभाल चुके हैं और सामाजिक व राजनीतिक समीकरणों को ठीक करने में जुटे हैं। पार्टी किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहती है।

दिल्ली में मुख्यमंत्री भी प्रचार में
दिल्ली में बदले हुए राजनीतिक समीकरणों में तीन सीटों पर कड़ा मुकाबला संभव है। इनमें चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली शामिल हैं। पार्टी ने माहौल बनाने के लिए केंद्रीय मंत्रियों के साथ कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी प्रचार में उतारा है। उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा ने मनोज तिवारी चुनाव जबकि कांग्रेस कन्हैया कुमार हैं। दिल्ली में भाजपा ने पिछली बार सभी सातों सीटें जीती थीं। दिल्ली में 25 मई को मतदान है।

Related Articles

Back to top button