उत्तराखंडराज्य

भाजपा ने बनाए प्रकोष्ठ संयोजक और सह संयोजक

कोटद्वार । भाजपा ने जनपद पौड़ी के विभिन्न प्रकोष्ठ एवं विभागों के संयोजकों एवं सह-संयोजकों की सूची जारी कर दी गई है। भाजपा जिला महामंत्री जंगबहादुर ने बताया कि जिलाध्यक्ष संपत रावत की ओर से जारी सूची में रेणु बिष्ट को यमकेश्वर पंचायत प्रकोष्ठ का संयोजक, राजपाल रावत को पोखड़ा और हरेंद्र सिंह नेगी को पैठाणी सह संयोजक, यशपाल बेनाम पौड़ी नगर स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ संयोजक, लक्ष्मण सिंह नेगी को कोटद्वार सह संयोजक और विनीत पोस्ती को श्रीनगर सह संयोजक, नरेंद्र धीमान को पौड़ी नगर सांस्कृति प्रकोष्ठ संयोजक, गौरव गैरोला को पौड़ी ग्रामीण सह संयोजक, मीना असवाल को श्रीनगर सह संयोजक, विभोर बहुगुणा को श्रीनगर धार्मिक प्रकोष्ठ संयोजक, कैलाश बहुगुणा को खिर्सू सह संयोजक, सुधीर चंद्र बड़थ्वाल को पौड़ी ग्रामीण सह संयोजक, अमित अग्रवाल को कोटद्वार विधि प्रकोष्ठ संयोजक, लक्ष्मी रतूड़ी श्रीनगर सह संयोजक. राजेश जोशी को कोटद्वार सह संयोजक, विजय लखेड़ा को यमकेश्वर बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ संयोजक, विपिन धस्माना को जयहरीखाल सह संयोजक, गोविंद खर्कवाल को दुगड्डा सह संयोजक, दिनेश असवाल को श्रीनगर व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक, विपुल गोयल को कोटद्वार सह संयोजक, मनीष राजपूत को स्वर्गाश्रम सह संयोजक, डा़ मनमोहन घिल्डियाल को चिकित्सा प्रकोष्ठ एकेश्वर का संयोजक, डा़ हरेंद्र पाल को रिखणीखाल सह संयोजक, डा़ गिरीश नैथानी को कल्जीखाल सह संयोजक, उमेश त्रिपाठी को कोटद्वार उद्योग संयोजक, विनोद धूलिया को भाबर सह संयोजक, अजीत देवलाल को पौखाल सह संयोजक, जगमोहन सिंह नेगी को खिर्सू सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक, धर्मवीर नेगी को कोट सह संयोजक, संजय पटवाल को कल्जीखाल सह संयोजक बनाया गया। इसके अलावा पूर्व सैनिक, शिक्षक, एनजीओ, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नमामि गंगे, राष्ट्रीय सदस्यता अभियान, राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान, मीडिया विभाग, आईटी विभाग, सोशल मीडिया विभाग, कानूनी एवं विधिक कार्य विभाग, आपदा राहत एवं सहयोग विभाग, राष्ट्रीय कार्यक्रम, बैठक विभाग एवं चुनाव प्रबंधन विभाग के संयोजक और सह संयोजकों की घोषणा की गई है।

Related Articles

Back to top button