उत्तराखंडराज्य

भाजपा ओबीसी मोर्चे ने राशन बांटा

हरिद्वार। केन्द्र में मोदी सरकार के सफल, उपलब्धियों भरे सात वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि के निर्देशन, जिला प्रभारी राम पाल राठौर के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल के संयोजन में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के जमालपुर कलां क्षेत्र में जिला महामंत्री डा. प्रदीप कुमार एवं भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या अनीता वर्मा के नेतृत्व मे जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया।

साथ ही कोविड से प्रभावित ऐसे परिवारों से भी सम्पर्क किया गया जिनके यहां माता या पिता की मृत्यु हो गई है। उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाली राहत, मुआवजे आदि के विषय में जानकारी भी दी गई। इस अभियान के अन्तर्गत साधु राम सैनी, सतवीर चैधरी, संजय वर्मा, झबरू सिंह शेखावत, धीरज यादव आदि ने सहयोग किया। दयाल एंक्लेव, सोशल एंक्लेव, जेवीजी कालोनी में जनसम्पर्क किया गया और जरूरतमंदांे को खाद्य सामग्री वितरित की गयी।

 

यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं निरस्त, कोरोना के चलते लिया गया फैसला

Related Articles

Back to top button