राजनीति

भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा मेरठ के बूथ सम्‍मेलन में बोले- गन्ना हमारा है और जिन्ना उनका

मेरठ: मेरठ में शनिवार को भाजपा के क्षेत्रीय (पश्चिम क्षेत्र) बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि गन्ना हमारा है जिन्ना उनका है। मायावती अखिलेश ने चीनी मिलें बेचीं बंद कराई। योगी जी ने शरू कराई। जब कोरोना आया तब पार्टियां क्वारन्टीन हो गईं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता बाहर निकल कर जरूरतमंद तक भोजन पहुंचाते रहे। दवा पहुंचाई गई। कहा कि प्रवासी को चप्पल पहनाने से लेकर घर भिजवाने तक का काम भाजपा कार्यकर्ता ने किया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा में ही सम्भव है कि नड्डा जैसा व्यक्ति अध्यक्ष बन सकता है। दिनेश शर्मा उप मुख्यमंत्री बने यह भाजपा में ही हो सकता है। एक पार्टी के नेता तो अपने चाचा को भी कुछ देने को तैयार नहीं।

अन्य पार्टी में बेटा, बहन, बाप ही सब पद पाएंगे। बाकी लोग ताली बजाएं। अन्य पार्टियां जाति और धर्म का साथ लेकर चलती हैं। जिन्ना को लेकर। समाज को खंडित करने के लिए हैं सिर्फ भाजपा देश को एक रखने और अखंड बनाने के प्रयास में है। इसके बाद उन्‍होंने कहा कि अमेरिका हमसे ज्यादा शक्तिशाली, स्वास्थ्य में बेहतर लेकिन कोरोना के समय असहाय रहा। लेकिन मोदी जी ने जान भी बचाई। जहांन भी लेकर चले। उन्होंने 130 करोड़ जनता की जान बचाई। पहले भारत मे टीका 20 साल की देरी से पहुंचते थे लेकिन मोदी जी ने 9 महीने में ही कोरोना टीका पहुंचाया। जल्द ही लाल टोपी केसरिया हो जाएगी। मोदी टीका भाजपा टीका कहने वाले वही टीका लगवा रहे हैं।

सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश का बजट
सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश का बजट है। विकास का परिदृश्य बदला है। सपा नेता पुराना चेहरा छिपाकर आये हैं लेकिन ये वही सपा है। ये वंशवाद के प्रोडक्ट अपने लिए राष्ट्र हित बेच देते हैं। ऐसा लोगों ने देखा है। आतंकियों को छुड़ाया था इन लोगों ने। कहा कि ये नई सपा नहीं है ये वही सपा है इसे ध्यान रखें। इनके समय दंगा तंत्र था। जिसे योगी ने समाप्त किया।कार्यक्रम से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज पश्चिम क्षेत्र का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा। जिसका मूल मंत्र बूथ जीता तो चुनाव जीता है। जेपी नड्डा के संबोधन के पहले कई दिग्‍गजों ने सम्‍मेलन को संबोधित किया। प्रदेश भाजपा के अध्‍यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीतिक दल अपनी जगह हैं। अन्य दल तो दल दल हैं। लेकिन भाजपा एक मिशन वाली पार्टी है। जेपी नड्डा ने प्रवासी लोगों को कोरोना के समय भोजन कार्यकर्ता के माध्यम से भिजवाते थे। यहां मतदान अब राष्ट्र के नाम पर होता है। इसे बताने के लिए बूथ के कार्यकर्ता आए हैं। कमल खिला दो देश मजबूत हो जाएगा।

साढ़े चार लाख से ज्‍यादा युवाओं को दिया रोजगार और नौकरी
इसके बाद सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए सूबे के उप मुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि यहां का वातावरण देख कर अनुमान लगा सकते हैं कि कितने लोग हैं भाजपा के साथ। प्रदेश में 4.50 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार और नौकरी मिली। 3 लाख संविदा पर हैं। कांवड़ियों पर पहले पत्थर बरसाया जाता था अब फूल बरसता है। सरकार ने किसानों को सम्मान निधि दी। सिंचाई के संसाधन दिए। विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है। विपक्ष के दुष्प्रचार से सजग रहना है। अपना ही रिकॉर्ड कार्यकर्ता को तोड़ना है। भारी से भरी बहुमत से जीत दिलाएं। पहले ऐसा समय था शांत प्रिय लोग घर का ताला बंद रखने पर मजबूर थे।

हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाएगा
सम्‍मेलन में राज्‍यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को उखाड़ने का कार्य किया है। 2022 और 2024 में जीतकर हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाएगा। वहीं राज्‍यमंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के मालिक हैं। मजारों के आगे पहले नेता और प्रधानमंत्री सिर झुकाते थे। भारतीय संस्कृति का नाम लेने से शरमाता था। लेकिन अब प्रधानमंत्री ऐसे हैं जो अरब देश भी जाते हैं तो वहां की सरकार मंदिर बनाने का आमंत्रण देती है। कार्यक्रम से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह नए संक्षिप्त बातचीत में कहा कि आज पश्चिम क्षेत्र का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा। जिसका मूल मंत्र बूथ जीता तो चुनाव जीता है।

योगी का सीएम बनाना है
वहीं इसके बाद सम्‍मेलन में कपिल देव अग्रवाल ने नहीं चलेगा जिन्नावाद, मोदी योगी जिंदाबाद। का नारा लगवाया। कहो गर्व से हम हिन्दू हिंदुस्तान हमारा है। जो राम मंदिर बनने से दुखी हैं, वे जिन्ना का नारा लगा रहे हैं। कहा कि हम भारत माता के संतान हैं। आज भारत के टुकड़े का नारा लगाने वाले लोग हैं वहीं दूसरी तरफ सरदार पटेल वादी हैं। योगी को मुख्यमंत्री बनाना है। कार्यकर्ता शपथ लेकर जाएं। विदेश में मुस्लिम महिलाएं भी बुर्का उठाकर मोदी के साथ सेल्फी लेती हैं।

Related Articles

Back to top button