राजस्थानराज्य

PM मोदी के तीसरी बार शपथ लेने पर दौसा में भाजपाइयों ने मनाया जश्न

दौसा : नरेंद्र मोदी द्वारा देश के प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार शपथ ग्रहण करने की खुशी में दौसा में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने पटाखे चलाए और मिठाई बांटी। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उर्मिला जोशी और अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर की।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष उर्मिला जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री मूर्ति मीणा, जिला उपाध्यक्ष उर्मिला जोशी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सपना मीणा, सरोज मीणा, कलावती गुप्ता, शशि जोशी, कल्पना जांगिड़, कल्पना गोस्वामी, नेहा शर्मा, और पूजा गोस्वामी सहित कई महिलाओं ने अपनी खुशी व्यक्त की।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष उर्मिला जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीसरी बार शपथ लेने की खुशी में हमने पटाखे चलाए और मिठाई बांटी। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है और हमें पूरा विश्वास है कि मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेगा। इस खुशी के मौके पर महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और उनके तीसरे कार्यकाल को एक स्वर्णिम काल बताते हुए देश के विकास की उम्मीद जताई।

महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री मूर्ति मीणा ने कहा कि मोदी जी का तीसरा कार्यकाल निश्चित रूप से भारत को और अधिक मजबूत बनाएगा। हम सब को उनकी नीतियों पर गर्व है और हम उनके नेतृत्व में देश को नई ऊंचाइयों पर देखने के लिए उत्साहित हैं। दौसा में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं द्वारा मनाए गए इस उत्सव से स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को लेकर उनकी आशाएं और उम्मीदें बहुत ऊंची हैं।

Related Articles

Back to top button