राजस्थानराज्य

कर्नाटक चुनाव खत्म होने के बाद BJP की फौज आएगी राजस्थान, बंगाल से बड़ी शिकस्त देंगे : CM गहलोत

जयपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने BJP पर हमला बोला है। उन्होंने कहा किहम जानते हैं कि कर्नाटक चुनाव खत्म होने के बाद BJP की फौज राजस्थान आएगी। वे सिर्फ धर्म के बल पर मैदान में उतरते हैं। बंगाल में भी उन्होंने तमाशा किया था लेकिन CM ममता बनर्जी ने उन्हें शिकस्त दी थी और अब उससे बड़ी शिकस्त उन्हें यहां मिलेगी।

वे जयपुर में नागरिक सेवा दिवस पर लोक सेवा उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश में जो कुछ हो रहा है उससे हमें चिंता रहती है। एजेंसियां दबाव में हैं। यह शुभ संकेत नहीं है और आपकी भूमिका हर जगह नज़र आती है। अगर देश दबाव में चलेगा तो यह देश हित में नहीं है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनावी रणनीति के तहत बीजेपी को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। भाजपा आलाकमान के साथ स्थानीय नेताओं पर भी हमला बोल रहे हैं। खास तौर पर जोधपुर से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को भ्रष्टाचार के मामले में टारगेट कर रहे हैं।

वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी बजट घोषणाओं, नए जिले बनाने, चिरंजीवी योजना, राजस्थान रोडवेज में महिलाओं को 50 प्रतिशत किराये में छूट आदि को जनता को याद दिला रहे हैं। वे लोगों को यह भी समझा रहे हैं कि इस बार सरकार रिपीट नहीं हुई तो ये सभी योजनाएं ठप हो जाएंगी जो जनता की हित की योजनाएं हैैं।

उधर, कांग्रेस नेता एवं प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट लगातार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सियासी कूटनीति के तहत घेरे हुए हैं। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पायलट ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।

Related Articles

Back to top button