उत्तराखंडराज्य

मसूरी व सहसपुर सीट पर भाजपा की जीत, कई दूसरी सीटों पर भी भाजपा उम्मीदवार आगे

देहरादून: देहरादून की मसूरी और सहसपुर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत की घोषणा हो गयी है। ऋषिकेश, कैंट, रायपुर, राजपुर, विकासनगर सीटों पर भी भाजपा उम्मीदवार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं जबकि चकराता में कांग्रेस आगे चल रही है ।

चुनाव आयोग के अनुसार देहरादून जिले की मसूरी विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार गणेश जोशी ने जीत हासिल की है। गदरपुर विधानसभा सीट से कैबिनेट मंत्री व भाजपा उम्मीदवार अरविंद पांडे जीते हैं। जबकि सहसपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार सहदेव पुंडीर 8244 वोटों से जीत गए हैं। जबकि जसपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आदेश सिंह चौहान ने जीत दर्ज की है।

रुद्रपुर विधानसभा सीट पर नौ राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार शिव अरोरा 11823 मतों से आगे चल रहे हैं। सितारगंज विधानसभा सीट पर कुल दस राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के सौरभ बहुगुणा 10889 वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा थराली विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार भूपाल राम टम्टा 4036 वोटों से आगे चल रहे हैं।

रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट पर नौ राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार भरत चौधरी 6502 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रदीप थपलियाल उनसे बहुत पीछे हैं।

Related Articles

Back to top button