मनोरंजन

‘भांडुप चा सम्राट’ का आशीर्वाद लेने पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस तनिमा भट्टाचार्य, सभी लोगों के लिए मांगी दुआ

मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra) के साथ-साथ पूरे देश में मंगलवार 19 सितंबर, 2023 से गणेश उत्सव (Ganesh Utsav) की शुरुआत हो चुकी है। घर-घर से लेकर पूजा पंडालों में गणपति की मूर्ति की स्थापना के बाद पूजा-पाठ किए जा रहे हैं। दस दिवसीय गणेश उत्सव में के बाद 11वें दिन अगले बरस जल्दी आने का वचन देकर बप्पा विदा होंगे। गणपति उत्सव के पांचवें दिन शनिवार को मुंबई में समुद्र तटों और कृत्रिम तालाबों में कम से कम 8,198 मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनिमा भट्टाचार्य (Tanima Bhattacharya) मंगलवार को मुंबई के भांडुप में गणपति बप्पा का दर्शन करती नजर आई। जय बजरंग मित्र मंडल ने तनिमा भट्टाचार्य को आमंत्रित किया था। तनिमा भट्टाचार्य ने लोगों के साथ आरती की और बप्पा का आशीर्वाद लिया। तनिमा भट्टाचार्य ने नवभारत से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें यहां आकर बहुत खुशी हुई और उन्होंने सभी लोगों के लिए बप्पा से दुआ मांगी है।

बता दें कि तनिमा भट्टाचार्य एक भारतीय फिल्म एक्ट्रेस हैं, जो मुख्य तौर से हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं। तनिमा भट्टाचार्य को फिल्म ‘सांकल’ के लिए आइजीएफएफ की तरफ से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल चुका है। तनिमा भट्टाचार्य ने अपने अभिनय से लोगों का खूब मनोरंजन किया हैं। तनिमा भट्टाचार्य का जन्म 31 दिसंबर, 1980 को भारत में हुआ था। वह एक अभिनेत्री और निर्माता हैं, जिन्हें सिंगारदान (2019), सांकल (2015) और मिडनाइट एरर (2020) के लिए जाना जाता है।

Related Articles

Back to top button