टॉप न्यूज़राष्ट्रीय

‘अनंत अंबानी की शादी में बम…’ ट्वीट से मची खलबली, जांच में जुटी मुंबई पुलिस की साइबर विंग

नई दिल्ली: उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी लेडी लव राधिका मर्चेंट से शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इनकी शादी को लेकर एक संदिग्ध पोस्ट सामने आया था। इसमें एक यूज़र ने ‘अंबानी की शादी में बम’ होने की बात कही थी। पोस्ट सामने आने के बाद से खलबली मच गई और पुलिस ने भव्य शादी के विवाह स्थल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसके बाद से मुंबई पुलिस की साइबर विंग इस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि ये पोस्ट FFSFIR नाम के एक एक्स यूजर ने की थी। इसमें उसने कहा था कि मेरे मन में एक विचार आया है कि अगर अंबानी की शादी में बम फट जाए तो, तो आधी दुनिया में उथल-पुथल मच जाएगी। खरबों रुपयों स्वाहा हो जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार को दो लोगों ने वैवाहिक स्थल पर घुसने की कोशिश की थी। इनमें से एक यूट्यूबर और दूसरा आंध्र प्रदेश का एक कारोबारी था। इसके बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। मुंबई पुलिस की साइबर टीम इस अकाउंट से पोस्ट करने वाले एक्स यूजर की जांच में जुट गई है। इस बारे में एक्स से भी डिटेल मांगी गई है।

Related Articles

Back to top button