अन्तर्राष्ट्रीय
ब्राजील: Covid-19 मरीज को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2020/05/2020_52020051710485978895_0_news_large_21.jpg)
रियो डी जनेरियो (ब्राजील): कोरोना वायरस से संक्रमित एक डॉक्टर को ले जा रहा एक छोटा विमान शुक्रवार रात ब्राजील के राज्य सिआरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। राज्य के अग्निशामकों का हवाले से ऑनलाइन समाचार साइट ने इश बात की जानकारी दी है।
![](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2020/05/2020_52020051710485978895_0_news_large_21.jpg)
जानकारी के मुताबिक बीमार डॉक्टर को उनके गृह राज्य पियुई में एक गहन देखभाल इकाई में स्थानांतरित किया जा रहा था। विमान में मरीज के साथ उसका इलाज कर रहे दो चिकित्सा कर्मचारी और विमान का पायलट मौजूद था। सिआरा फायर डिपार्टमेंट और साओ बर्नार्डो नगर पालिका ने तुरंत कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। इसी इलाके में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।