उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़

BReaking News : UP में उत्तरी हवाओं ने बरपाया कहर, तीन डिग्री तक लुढ़का पारा

कानपुर। उत्तरी हवाओं के चलने से कानपुर में शीतलहर थमने के बजाय और जोर पकड़ रही है। इससे ठंड और बढ़ रही है। रविवार को अधिकतम पारा 21 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा, वहीं तेज हवाएं चलने के कारण दिन भर हाड़कपाऊ ठंड रही और न्यूनतम पारा तीन डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि अब हवाओं की दिशाएं उत्तरी हो गयी हैं।

इससे बर्फीली हवाओं के चलने से अभी और शीतलहर बढ़ेगी। हवाओं की रफ्तार कल की अपेक्षा कम रही, लेकिन दिशाएं बदल जाने से शहर के मौसम का मिजाज शिमला और कश्मीर की तरह रहा। रविवार को सुबह तेज हवाएं चली। इसके बाद धूप भी तेज निकली पर उत्तरी हवाओं के चलते ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। मौसम विभाग के मुताबिक इस तरह के मौसम में लोगों को तो गलन महसूस हो रही है। साथ ही तिलहनी फसलों पर भी असर पड़ता दिख रहा है। चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नौशाद खान ने बताया कि आज चल रही हवाएं गलन ला रही हैं। इससे लोग मकानों में दुबकने को मजबूर हो गये और शीतलहर का अहसास लोगों को होता रहा। इस तरह से हवाओं की दिशाएं बदली है।

 

उससे आने वाले दिन और ठंड से सराबोर होंगे। उम्मीद जताई कि इस बार न्यूनतम तापमान कहीं रिकार्ड नहीं कायम कर दे। वैसे पहाड़ी क्षेत्रों में एक पखवाड़े से हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में अब पूर्ण रूप से दिखने लगा है। अभी भीषण ठंड से रू-ब-रू होना शेष है। बादल नहीं रहने से धूप ठंड को किसी हद तक काबू किये है। ऐसे में खुद को गरम कपड़ों से ढ़ककर ही बाहर निकलें। रविवार को कल की अपेक्षा हवाओं की रफ्तार चार किलोमीटर प्रति घंटा कम होकर 3.3 किलोमीटर प्रति घंटा रही। सुबह की आद्रता 94 फीसदी और दोपहर की आर्द्रता 32 फीसदी रही। इस सप्ताह हल्के से मध्यम कोहरा बने रहने के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button