जीवनशैलीस्वास्थ्य

Breast Cancer हो सकता है, अगर गलत हैं आपके अंतर्वस्त्र!

images (7)एजेन्सी/  गलत साइज की ब्रा से आपको हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, जानिए इससे और क्या खतरे हैं सेहत को… 

ब्रेस्ट में दर्द हो सकता है- ब्रा का साइज सही होना चाहिए। टाइट ज्यादा पहनने से ब्रेस्ट में दर्द हो सकता है। अगर आपको कमर दर्द रहता है, तो हो सकता है आप गलत नाप की ब्रा पहन रही हों। गलत साइज की ब्रा की वजह से शरीर का पॉश्चर गलत रहता है जिससे कमर पर प्रभाव पड़ता है। 

ब्रेस्‍ट भारी या फिर छोटे रह सकते हैं- गलत फिटिंग की ब्रा आपको कंधों और गर्दन में दर्द भी दे सकती है। और तो और ब्रेस्‍ट का साइज और शेप दोनों ही बिगड़ जाते हैं। ब्रेस्‍ट को सपोर्ट करने की बजाए आपकी गलत ब्रा आपके ब्रेस्‍ट को हेवी बना सकती है। ब्रा की नाप सही नहीं होने से या तो आपके ब्रेस्‍ट भारी या फिर छोटे रह सकते हैं। 

ब्रेस्ट कैंसर की आशंका बढ़ जाती है- गलत साइज की ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर भी हो सकता है। दरअसल गलत फिटिंग ब्रो से ब्रेस्ट में रक्त का प्रवाह अवरोधित होता है, जिससे ब्रेस्ट कैंसर की आशंका बढ़ जाती है। गलत कप साइज की ब्रा पहनने से गांठ भी बन सकती है।

हार्टबर्न हो सकता है- खतरनाक है महिलाओं के लिए गलत अंतर्वस्त्र पहनना। ब्रा और पैंटी सही नहीं हो तो कमर दर्द और हार्टबर्न हो सकता है। पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। शोध के अनुसार करीब 70 से 80 प्रतिशत महिलाएं गलत साइज की ब्रा पहनती हैं। अध्ययन में यह भी सामने आया कि गलत साइज की ब्रा पहनने वाली पीठ और कंधों से जुड़ी समस्या से जूझती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी इस बात की पुष्टि करते हैं। स्किन रैशेज भी हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button