व्यापार

Skoda Kylaq के बेस वेरिएंट को घर है लाना, 2 लाख Down Payment के बाद कितनी देनी होगी EMI

नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता Skoda की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन वाहनों को ऑफर किया जाता है। Skoda भारतीय बाजार में Kylaq को भी ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस एसयूवी के मैनुअल में बेस वेरिएंट Classic को खरीदकर लाने की तैयारी कर रहे हैं, तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद कितने रुपये की EMI हर महीने देकर गाड़ी को घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Skoda की ओर से Kylaq के मैनुअल में बेस वेरिएंट के तौर पर Classic Manual को ऑफर किया गया है। इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को 7.59 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो 7.59 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स और आरटीओ की कीमत भी देनी होगी। इस गाड़ी को खरीदने के लिए 53 हजार रुपये आरटीओ, 34 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। इसके बाद गाड़ी की दिल्‍ली में ऑन रोड कीमत 8.55 लाख रुपये हो जाती है।

दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर Skoda Kylaq के मैनुअल में बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 6.55 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 6.55 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 10548 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी गाड़ी
अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 6.55 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 10548 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Skoda Kylaq के Classic Manual वेरिएंट के लिए करीब 2.30 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी गाड़ी की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 10.86 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे होता है मुकाबला
Skoda की ओर से नई गाड़ी को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Venue, Kia Sonet और Kia Syros, Tata Nexon, Maruti Brezza, Nissan Magnite, Renault Kiger जैसी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के साथ होता है।

Related Articles

Back to top button