पंजाबराज्य

BSF को मिली कामयाबी, भारत-पाक सरहद पर हैरोइन बरामद

तरनतारन : जिले के अधीन आती भारत-पाक सरहद से बी.एस.एफ. द्वारा दोबारा 520 ग्राम हैरोइन का पैकेट बरामद किया गया है। थाना वल्टोहा में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार बी.एस.एफ. 103 बटालियन के जवानों द्वारा सरहदी क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। तब भल्ला सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी कालिया की जमीन से एक पैकेट बरामद किया। इस पैकेट में से 520 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। थाना वल्टोहा के ए.एस.आई. अवतार सिंह ने कहा कि बी.एस.एफ. के कंपनी कमांडर इंस्पैक्टर चंद्र शेखर के बयानों पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करते हुए अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button