Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया तीन नए NIPER का ऐलान, 7 मौजूदा संस्थानों होंगे अपग्रेड

Nirmala Sitharaman Speech Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में केंद्रीय बजट 2026 पेश कर रही है। यह उनका रिकाॅर्ड नौंवा बजट है। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि, “माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती के पावन अवसर पर मैं आज बजट पेश कर रही हूं। पिछले साल भारत की आर्थिक स्थिति अच्छी रही है।
तीन नए NIPER संस्थान का ऐलान
निर्मला सीतारमण घोषणा की है कि देश में तीन नए राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (NIPER) स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही मौजूदा सात NIPER संस्थानों को उन्नत बनाने और उन्हें बेहतर सुविधाओं से लैस करने का भी निर्णय लिया गया है। यह कदम फार्मास्यूटिकल शिक्षा और अनुसंधान को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। नए संस्थान और अपग्रेडेड संस्थान उच्च गुणवत्ता की शिक्षा, शोध और नवाचार में योगदान देंगे। यह पहल देश में दवा उद्योग और अनुसंधान को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद करेगी।



