मध्य प्रदेश

खेतों में पशु चराने को लेकर दो पक्षों में चली गोलियां, 5 की मौके पर मौत

दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में खेत में पशु भगाने को लेकर हुए दो पक्षों के विवाद में फायरिंग हो गई। इसमें दोनों पक्षों के 5 लोगों की मौत हो गई। लगभग दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल दतिया में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम रेड़ा की है। जहां खेत में पशु भगाने को लेकर हुए विवाद में दांगी एवं पाल समाज के लोगों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में दनादन गोलियां चली। गोली लगने से मौके पर पांच लोगों की मौत हो गई। चार लोगों की रेड़ा गांव में एवं एक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत लगभग दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल दतिया में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button