उत्तराखंड

उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार: पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

देहरादून: देहरादून स्थित लोक भवन में शुक्रवार को आयोजित एक औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उत्तराखंड सरकार के मंत्रिपरिषद के नवनियुक्त मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण गरिमामय बना रहा।

इन विधायकों ने संभाली मंत्री पद की जिम्मेदारी

समारोह में विधायक खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के साथ ही इन नेताओं ने औपचारिक रूप से सरकार में अपनी नई जिम्मेदारियां संभाल लीं।

कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा, सांसद महेन्द्र भट्ट और नरेश बंसल समेत कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में शिरकत की।

मुख्य सचिव ने किया कार्यक्रम का संचालन

शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया और प्रशासनिक स्तर पर सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहीं।

Related Articles

Back to top button