उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

तीसरे चरण की 59 सीटों पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, अखिलेश यादव की सीट करहल में आज गरजेंगे सीएम योगी

नई दिल्ली: यूपी में तीसरे चरण के चुनाव (UP Assembly Election 2022 Phase 3 Voting) के लिए आज शाम 59 सीटों पर चुनाव प्रचार थम जाएगा। बताना चाहते हैं कि राज्य में तीसरे चरण की वोटिंग 20 फरवरी को 16 जिलों की 59 सीटों पर होनी है। जिसके लिए चुनाव प्रचार आज थम जाएगा। यही कारण है कि सूबे में सभी सियासी दलों के दिग्गज अपना दम दिखाते नजर आएंगे।

ज्ञात हो कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज सुबह साढ़े 11 बजे मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 12.30 बजे करहल में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद दोपहर 2 बजे वह कानपुर और शाम चार बजे उन्नाव की भगवंत नगर विधानसभा सीट पर भाजपा के लिए वोट मांगेंगे। आज बीजेपी के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा भी प्रचार करने वाले हैं।

वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी राज्य में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। वह सुबह 10.30 बजे जालौन के माधवगढ़ में सपा के लिए वोट मांगेंगे। फिर 11 बजे कानपुर में समाजवादी विजय यात्रा निकालेंगे। साथ ही उन्नाव में भी रैली का कार्यक्रम है। जबकि पंजाब से वापस लौटी प्रियंका गांधी भी लखनऊ में आज दोपहर 3 बजे ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा वर्चुअल महारैली’ को संबोधित करने वाली हैं।

Related Articles

Back to top button