पंजाब

कैप्टन अमरिंदर को तीन सीटों पर नहीं मिले प्रत्याशी, चार ने थामा कमल

चंडीगढ़। लंबे समय तक पंजाब में राज करने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह राजनीति की दूसरी पारी में अलग-थलग पड़ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रहे अमरिंदर सिंह के साथ अभी तक कांग्रेस का कोई बड़ा चेहरा नहीं आया है। अमरिंदर सिंह खुद पटियाला शहरी सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा के साथ हुए गठबंधन समझौते में भाजपा 65, अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस 37 तथा शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) 15 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। पंजाब लोक कांग्रेस को पंजाब की राजासांसी, जीरा तथा नवांशहर विधानसभा सीटों पर कोई प्रत्याशी नहीं मिला है। पीएलसी ने यह सीटें भाजपा को लौटा दी है।

इसके चलते भाजपा ने जीरा से अवतार सिंह तथा राजासांसी सीट से मुखविंदर सिंह महल को टिकट दी है। नवांशहर सीट से मौजूदा विधायक अंगद सिंह को कांग्रेस का टिकट नहीं मिला तो वह निर्दलीय ही चुनाव मैदान में कूद गए। पंजाब लोक कांग्रेस के लुधियाना अर्बन, बठिंडा शहरी तथा खरड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी आपसी सहमति के साथ कमल के चिह्न पर चुनाव लड़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button