पंजाबराज्य

घर में सो रही पत्नी व सास पर तेजधार हथियारों से हमला, पति सहित 3 पर मामला दर्ज

मलोट:: थाना सदर मलोट की पुलिस ने आधी रात को ससुराल में घुसकर पत्नी व सास पर तेजदार हथियार से हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति व उसके 2 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल मां-बेटी को पहले मलोट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार लखविंदर कौर पुत्री चंद सिंह निवासी उड़ांग ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले निर्मल सिंह पुत्र नायब सिंह निवासी गांव फकरसर से हुई थी। शादी के बाद उसके 2 बेटे हुए, जो अब 13 और 11 साल के हो चुके हैं, लेकिन उसका पति शुरू से ही उस पर शक करता है और उसकी पिटाई करता है। इस कारण वह अपने मायके उड़ांग आ जाती परन्तु पंचायत उसे वापस ससुराल ले जाती थी।

अब भी करीब 2 महीने पहले उसके पति ने उसे पीट-पीटकर घर से निकाल दिया और वह अपने दोनों लड़कों को लेकर मायके आ गई। लखविंदर कौर के मुताबिक 20-21 अगस्त की रात वह और उसकी मां दोनों लड़कों के साथ अलग-अलग बेड पर दोनों बच्चों के साथ सो रहे थे। रात 1:30 बजे किसी ने उनके मुंह से कपड़ा हटा दिया। जब उसने देखा कि उसका पति निर्मल सिंह उस पर हमला कर रहा है और 2 अन्य अज्ञात व्यक्ति भी बरामदे में खड़े थे।

निर्मल सिंह ने उसके पैर और जांघ पर तेजदार हथियार से वार किया जब उसने शोर मचान शुरू किया तो साथ वाले बैड पर सो रही उसका मां गुरमीत कौर उठने लगी तो निर्मल सिंह ने भी उस पर भी तेजधार हथियार से हमला कर दिया। शोर डालने पर तीनों भाग गए, जिसके बाद उसके भाई ने घायल मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया। सदर मलोट पुलिस ने लखविंदर कौर के बयान पर उसके पति निर्मल सिंह और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button