फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

भारत ने मृदा स्वास्थ्य की दिशा में दुनिया को दिखाया रास्ता: प्रकाश जावड़ेकर

भारत ने मृदा स्वास्थ्य की दिशा में दुनिया को दिखाया रास्ता: प्रकाश जावड़ेकर

नई दिल्ली: विश्व मृदा दिवस के अवसर पर केन्द्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भारत ने मृदा स्वास्थ्य की दिशा में महत्वपूर्ण काम करके दुनिया के कई देशों को एक रास्ता दिखाने का काम किया है।

पूरे विश्व में मिट्टी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की जरूरत न सिर्फ अच्छी मिट्टी और अच्छी फसल के लिए है, बल्कि अच्छे पर्यावरण के लिए भी इसकी बहुत जरूरत है।

यह भी पढ़े: देश में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 36,652 नए मामले, 512 लोगों की मौत 

शनिवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री ने 2015 में मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की शुरुआत की और कृषि क्षेत्र में मिट्टी की सेहत पर ध्यान देने का आह्वान किया, ताकि उत्पादकता बढ़ाई जा सके और समृद्धि लाई जा सके। इसके साथ स्वस्थ धरा, खेत हरा का नारा दिया।

क्यों मनाते हैं विश्व मृदा दिवस:

विश्व मृदा दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा 05 दिसम्बर को मनाया जाता है। इसके मनाने का उद्देश्य किसानों व आम लोगों को मिट्टी की महत्ता के बारे में जागरूक करना है। 20 दिसम्बर, 2013 को हर वर्ष पांच दिसम्बर को विश्व मृदा दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।

वर्ष 2020 में खाद्य और कृषि संगठन के अनुसार विश्व मृदा दिवस की थीम है- मिट्टी को जीवित रखें, मिट्टी की जैव विविधता की रक्षा करें।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button