राज्य

CG Board: 10वीं का रिजल्ट घोषित, यहां क्लिक कर जानिए रिजल्ट और उससे जुड़ी हर अपडेट

रायपुर।10वीं कक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को सुबह 9:25 बजे घोषित हो गया। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार 5.72 प्रतिशत रिजल्ट ज्यादा है। इस बार 61.4 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। धमतरी के चेतन अग्रवाल ने 98.17 प्रतिशत अंकों के साथ छत्तीसगढ़ बोर्ड को टॉप किया है। जानिए रिजल्ट की पूरी डिटेल…
 
– छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का 10वीं का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हुआ।
– स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भवन में ये रिजल्ट घोषित किया है।
 
ऐसा रहा Result
 
– इस बार 10वीं का रिजल्ट 61.4 प्रतिशत रहा है। ये पिछले रिजल्ट के मुकाबले 5.72 प्रतिशत ज्यादा है।
– टॉप 10 की मेरिट लिस्ट में इस बार 27 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई है।
लड़कियों ने मारी बाजी
– इस बार लड़कियों ने बाजी मार ली है। लड़कियों का रिजल्ट 62.06 प्रतिशत है वहीं लड़कों का रिजल्ट 59.86 है।
– CG बोर्ड के 10वीं के एग्जाम में कुल 386349 स्टूडेंट शामिल हुए थे। इसमें 179000 लड़के और 207349 लड़कियां ने एग्जाम दिया।
– इसमें कुल 235773 स्टूडेंट्स पास हुए जिनमें 48955 फर्स्ट डिवीजन रहे।
 
मेरिट लिस्ट में 27 स्टूडेंट्स
 
– मेरिट लिस्ट में 27 स्टूडेंट्स ने स्थान बनाया है।
– इसमें धमतरी, रायपुर, बिलासपुर, बालोद कोरबा मुंगेली, कांकेर, दुर्ग, जांजगीर और महासमुंद के स्टूडेंट ने अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है।
 
ये स्टूडेंट्स नहीं करा सकेंगे पुनर्मूल्यांकन
 
– इस बार बोर्ड ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत बोर्ड ने 80 या इससे अधिक प्रतिशत वाले स्टूडेंट्स की कॉपियां फिर जांच दी है।
– ऐसे में ये स्टूडेंट्स पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button