अद्धयात्म

चाणक्य नीति: इन लोगों पर सदा मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी, घर में हमेशा भरी रहती है तिजोरी

नई दिल्ली। धनवान बनने की चाह हर किसी के मन में होती है, लेकिन मेहनत और कोशिशों के बावजूद कई लोग धन-संपत्ति जुटा नहीं पाते। चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के अनुसार अकूत संपत्ति का मालिक बनने के लिए केवल मेहनत और बुद्धिमानी ही नहीं, बल्कि अच्छे कर्म (good deeds) भी जरूरी होते हैं। साथ ही व्यक्ति पर धन की देवी मां लक्ष्मी (Goddess Maa Lakshmi) की कृपा बनी रहे, यह भी आवश्यक है। आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि किन लोगों पर माता लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती हैं और उनके घर में धन-धान्य का भंडार कभी खाली नहीं होता।

भगवान विष्णु की कृपा पाने वाले पर लक्ष्मी की भी कृपा
चाणक्य नीति के अनुसार जिन लोगों पर भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की कृपा रहती है, उन पर मां लक्ष्मी भी प्रसन्न रहती हैं। इसलिए विष्णु जी की कृपा पाने के लिए रोज चंदन अर्पित करना चाहिए।

घर में महिलाओं और बुजुर्गों का सम्मान
माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर की महिलाओं और बुजुर्गों का सम्मान करना जरूरी है। साथ ही घर में सफाई और शांति बनी रहे, और परिवार के सभी सदस्य प्रेम से मिलजुल कर रहें। ऐसे घरों में धन-धान्य (riches) का भंडार कभी खत्म नहीं होता।

धर्म और जरूरतमंदों की मदद में धन का हिस्सा देना
जो लोग अपनी आय का एक हिस्सा धर्म और जरूरतमंदों की मदद में देते हैं, उनकी धन-दौलत हमेशा बढ़ती रहती है। चाणक्य नीति के अनुसार यह दान और सहायता लक्ष्मी की प्रसन्नता का कारण बनती है।

भक्ति, विश्वास और सकारात्मक सोच
जो व्यक्ति हमेशा भगवान की भक्ति करता है, उन पर भरोसा रखता है और सकारात्मक सोच से जीवन की चुनौतियों का सामना करता है, उन्हें हमेशा सफलता मिलती है। ऐसे लोगों के पास कभी धन की कमी नहीं होती।

अतिथि और भिखारी को सम्मान से देना
जिस घर से मेहमान खुश होकर जाएं और जहां से कभी भिखारी खाली हाथ न लौटे, ऐसे घरों में हमेशा बरकत बनी रहती है। ऐसे लोग हमेशा सुखी और समृद्ध जीवन जीते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इसकी पुष्टि नहीं की जाती है।)

Related Articles

Back to top button