चंडीगढ़ प्रशासन ने स्कूलों का शीतलकालीन अवकाश 1 हफ्ते बढ़ा, आदेश जारी,अब इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2023/01/school-1-1.jpeg)
चंडीगढ़: स्कूली छात्रों के लिए एक बार फिर राहत भरी खबर है। उत्तर भारत में बढ़ती ठंड और शीतलहर के चलते हरियाणा के बाद अब चंडीगढ़ प्रशासन ने भी सभी स्कूलों में अवकाश 1 हफ्ते और बढ़ा दिया है। हरियाणा सरकार के बाद अब चंडीगढ़ प्रशासन ने कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों को 21 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया है।पहले 16 जनवरी से स्कूल खुलने वाले थे, अब 23 जनवरी से खुलेंगे।
चंडीगढ़ प्रशासन ने शुक्रवार को सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 21 जनवरी तक बढ़ा दिया है, वही कक्षा 9 से 12 तक के लिए पूर्व के निर्देशानुसार स्कूल चलते रहेंगे। आदेश जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा जारी किया गया है। यह निजी स्कूलों पर भी लागू होता है। संभवत यह पहला मौका है जब हरियाणा की तरह चंडीगढ़ में लगातार 22 दिन शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
हरियाणा में भी 21 तक अवकाश
वही हरियाणा सरकार ने भी कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए एक हफ्ते और अवकाश बढ़ा दिया है। अब 15 जनवरी की बजाय 21 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। चुंकी 22 जनवरी को रविवार है, ऐसे में अब सोमवार 23 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने ऑर्डर जारी कर दिए हैं। हालांकि 10वीं और 12वीं की कक्षाएं पहले की तरह जारी रहेगी। इन दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों को प्रत्येक कार्यदिवस पर आना होगा।
23 जनवरी से खुलेंगे स्कूल
मौसम विभाग की मानें तो आज 14 जनवरी से एक बार फिर उत्तर भारत में भीषण शीतलहर और घने कोहरे का दूसरा दौर आएगा। हरियाणा और चंडीगढ़ में 16 से 18 जनवरी तक शीत लहर की स्थिति का अनुमान है। राहत की खबर ये है कि हरियाणा् में अवकाश के दौरान आने वाले शिक्षकों को बदले में अर्जित छुट्टी दी जाएंगी। निदेशालय ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों व स्कूल मुखियाओं को भी भेज दिया है। अब 23 जनवरी को स्कूल खुलेंगे।