राज्यराष्ट्रीय

मणिपुर में फिर बवाल, इंफाल समेत 5 जिलों में इंटरनेट सस्पेंड

बिष्णुपुर: मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने मंगलवार को रॉकेट से हमला किया, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई और उनकी मां घायल हो गई. हंगामा बढ़ता देख पांच जिलों में इंटरनेट सस्पेंड कर दिया गया है. सरकारी आदेश के मुताबिक, मणिपुर सरकार ने मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से 3 दिनों के लिए अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश दिया है.

घटना देर रात करीब एक बजे हुई, जब मोइरांग ट्रोंग्लाओबी में संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा फेंका गया बम एक घर पर गिरा. विस्फोट में पांच साल के लड़के और छह महीने की बच्ची की मौत हो गई. इस घटना के विरोध में स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन किया.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब घर में बम फटा, उस समय दोनों बच्चे और उनकी मां सो रह थे. घटना के विरोध में स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन किया और इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास दो तेल टैंकरों और एक ट्रक में आग लगा दी. प्रदर्शनकारियों ने मोइरांग थाने के सामने टायर जलाए और एक अस्थायी पुलिस चौकी को भी नुकसान पहुंचाया.

Related Articles

Back to top button