उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूर्ण हुआ चार दिवसीय महापर्व छठ

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूर्ण हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व

लखनऊ: बिहार सहित पूरे देशभर में आज लोक आस्था के महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान उगते (उदीयमान) सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया।

बिहार में शनिवार सुबह पटना, बक्सर, आरा, बेगूसराय और भागलपुर में गंगा किनारे घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए लोग कल रात से ही जुटे थे। आज सुबह उदियमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का अनुष्ठान पूर्ण हो गया।

आखिरी दिन के अर्घ्य को लोग ऊषा अर्घ्य के नाम से जानते हैं। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा घाट पर भी लोगों ने बड़ी संख्या में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपना व्रत पूरा किया। इस दौरान उगते सूर्य और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

यह भी पढ़े: लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए अपने शहर का भाव 

दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा जैसे शहरों में कई जगहों पर लोगों ने टब में पानी भरकर अपने घरों की छतों पर सूर्य को अर्घ्य देते दिखे। कुछ लोगों ने घर के सामने गड्ढे में पानी भरकर छठ पूजा संपन्न की।

छठ पूजा के मौके पर छठी माई के भोजपुरी गीतों की भी धूम रही। इस मौके पर कई कलाकारों ने अपने नए छठ गीत लॉन्च किए। सबसे ज्यादा शारदा सिन्हा के पारंपरिक छठ गीत को लोगों ने पसंद किया। पवन सिंह, खेसारी लाल यादव व अन्य कलाकारों को भी खूब सुना गया। मुम्बई सहित महाराष्ट्र में भी लोगों ने पूरे विधि-विधान से छठ पूजा संपन्न की।

उल्लेखनीय है कि छठ पूजा मनाने वाले व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर कड़ी साधना कर सूर्य से अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। इससे पहले षष्ठी को यानी 20 नवम्बर की शाम को व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस व्रत की शुरुआत नहाय-खाय से होती है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।  

Related Articles

Back to top button