छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का निर्देश; मस्जिद, मदरसा और दरगाहों में फहराएं तिरंगा

रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने निर्देश जारी किए हैं। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने बताया कि सभी मस्जिदों को तिरंगा फहराने के बाद उसकी तस्वीर भेजनी होगी। और समय का भी उल्लेख करना होगा।

क्या बोले डॉ सलीम राज
डॉ सलीम राज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मस्जिदों, दरगाहों, इमामबाड़ों, खानकाहों और मस्जिदों के मुख्य प्रवेश द्वार पर तिरंगा फहराना अनिवार्य कर दिया गया है, क्योंकि भारतीय मुस्लिम तिरंगे का सम्मान करते हैं। तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी प्रत्येक मस्जिद के इमाम और मस्जिद समिति की होगी। उन्हें इस आयोजन की तस्वीरें वक्फ बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करनी होंगी। फोटो के साथ स्थान और ध्वजारोहण का समय भी उल्लेख करना होगा। बता दें कि प्रदेश की 3287 मस्जिद हैं।

क्या है वक्फ बोर्ड का आदेश
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने 15 अगस्त 2025 को 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों के मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। स्वतंत्रता के महत्व को समझते हुए देशभक्ति, एकता और भाईचारे का प्रदर्शन करते हुए इस अवसर की गरिमा बनाए रखें। यह आदेश प्रदेश के सभी मुतवल्ली, मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों को भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button