उत्तर प्रदेशराज्य

चीफ इंजीनियर पर 10 साल की बालिका से छेड़छाड़ का आरोप, लोगों में आक्रोश

मथुरा : मेयर विनोद अग्रवाल के पुराने घर में किराए पर रह रहे नगर निगम के मुख्य अभियंता पर 10 साल की बच्ची के साथ की छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इस घटना को लेकर कॉलोनी के लोगों ने शुक्रवार को जोरदार हंगामा किया। इस दौरान महिलाओं की पुलिस से नोंकझोंक हो गई। इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पुलिस इंस्पेक्टर को बंद करके गेट पर ताला लगा दिया। साथ ही मसानी लिंक रोड़ पर जाम लगाया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान पुरुषों और महिलाओं ने मेयर विनोद अग्रवाल मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे मौके पर आरोपी को हिरासत में लिया। इस संबंध में फिलहाल नगर निगम के आल्हा अधिकारी कुछ बताने से कन्नी काट रहे हैं। लेकिन, बताया जा रहा है कि आरोपी इंजीनियर योग सिखाने के बहाने बच्चियों को घर पर बुलाता था।

Related Articles

Back to top button