छत्तीसगढ़

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर: राहुल गांधी के भारत जोड़ों यात्रा में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के शीर्ष नेता, विधायक, मंत्री शामिल होने इंदौर रवाना हो गए हैं। 26 और 27 नवंबर को इंदौर में छत्तीसगढ़ के 324 नेता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए है, जहां से वे इंदौर आयेंगे और इस यात्रा में शामिल होंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, शिव डहरिया, प्रेमसाय सिंह टेकाम, टीएस सिंहदेव, विधायक सत्यनारायण शर्मा, संगठन प्रभारी अमरजीत चावला समेत कई मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी यात्रा में शामिल होने इंदौर हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button