पंजाबराज्य

मुख्यमंत्री चन्नी दिखे फिर अलग अंदाज में, बरनाला में बुजुर्गों के साथ खेली ताश

बरनाला: चुनावी मालौल के बीच मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी एक बार फिर अलग ही अंदाज में दिखे। चरणजीत चन्नी आज बरनाला में थे, यहां उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला। सीएम चन्नी बरनाला के आसपाल खुर्द में अपने प्रचार अभियान के दौरान स्थानीय युवाओं के साथ क्रिकेट और बुजुर्गों के साथ ताश खेलते दिखे। बता दें कि इससे पहले चरणजीत चन्नी छात्रों के साथ भंगड़ा भी कर चुके हैं। पहले भी उन्हें आम लोगों के बीच कई बार देखा गया है।

सीएम चन्नी अपने आपको एक आम आदमी कहते हैं। उनका कहना है कि कोई भी आदमी उनसे किसी भी वक्त मिल सकता है। चंडीगढ़ में सड़क हादसे में घायल युवक की मदद भी सीएम चन्नी ने रुक कर की थी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया था।

बता दें कि छह फरवरी को लुधियाना में कांग्रेस की वर्चुअल रैली में राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी को पार्टी का सीएम चेहरा घोषित किया है। पार्टी चन्नी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। 10 मार्च को चुनाव परिणाम आएंगे।

Related Articles

Back to top button