मध्य प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रगीत वंदे-मातरम् के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को नमन किया

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास पर राष्ट्रगीत वंदे-मातरम् के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी पुण्य-तिथि पर नमन कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। कुरवाई विधायक हरी सप्रे तथा नसरूल्लागंज के जन-प्रतिनिधि बाबूलाल जाट भी उपस्थित थे।

बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने भारतीय जनमानस में राष्ट्रीय चेतना जगाने का महत्वपूर्ण कार्य किया था। राष्ट्रगीत वन्दे-मातरम् भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों का प्रेरणा-स्रोत बना। उनका सर्वाधिक प्रसिद्ध उपन्यास “आनंदमठ” है। चट्टोपाध्याय का जन्म सन् 1838 में उत्तरी चौबीस परगना में हुआ और 8 अप्रैल 1894 को उनका निधन हुआ था।

Related Articles

Back to top button