उत्तराखंड

वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माताजी श्रीमती गीता त्रिवेदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी प्रकट की संवेदना
महानिदेशक, सूचना एवं लोक सम्पर्क बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

शोक संदेशों का सिलसिला जारी
श्रीमती गीता त्रिवेदी के निधन की सूचना के बाद पत्रकार जगत और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर है। कई गणमान्य व्यक्तियों ने परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।


Related Articles

Back to top button