उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने टाउन हॉल का उद्घाटन किया, कहा- ‘देहरादून बनेगा अग्रणी महानगर’

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम के टाउन हॉल (जुगमंदर सभागार) के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून को अग्रणी निगमों और महानगरों की सूची में शामिल करना सरकार की प्राथमिकता है। नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने के लिए नगर निगम और राज्य सरकार मिलकर स्वच्छता, जलापूर्ति, सीवरेज व्यवस्था और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के तहत आधुनिक शहर बनाने में जुटी है।

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में विकास कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को सुरक्षित और पक्का आवास प्रदान किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य देहरादून को समग्र रूप से विकसित और स्वच्छ महानगर बनाना है।

नवनिर्मित टाउन हॉल का आधुनिक स्वरूप
उद्घाटन के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, खजान दास, राम सिंह केड़ा, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर और महापौर सौरभ थपलियाल समेत अन्य अधिकारी और नागरिक मौजूद रहे। जुगमंदर सभागार को आधुनिक सुविधाओं और पारंपरिक सजावट के साथ तैयार किया गया है, ताकि यह नगर निगम के कार्यक्रमों और नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल बन सके।

Related Articles

Back to top button