रुद्रपुर: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami शनिवार को रुद्रपुर जनपद भ्रमण पर पहुंचेंगे। सरकारी कार्यक्रम के अनुसार, 14 फरवरी को वह देहरादून से विमान द्वारा प्रस्थान कर शाम 4.10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
त्रिशूल चौक का लोकार्पण और कांवड़ियों का स्वागत
आगमन के तुरंत बाद मुख्यमंत्री शाम 4.35 बजे त्रिशूल चौक का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर वह कांवड़ियों का स्वागत भी करेंगे।
शिव बारात और सरस आजीविका मेला में भागीदारी
त्रिशूल चौक से गांधी पार्क तक आयोजित शिव बारात में मुख्यमंत्री धामी भी शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5 बजे वह सरस आजीविका मेला का उद्घाटन करेंगे और नगर निगम रुद्रपुर के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
शिव जागरण और निजी आवास प्रस्थान
शाम 6.40 बजे से 7 बजे तक मुख्यमंत्री धामी शिव जागरण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके बाद वे अपने निजी आवास नगला तराई, खटीमा के लिए प्रस्थान करेंगे।




